नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह ने शुरुआत में भारत के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए, लेकिन अब वे घुटने के बल आ गए हैं। छह महीने भी नहीं बीते, जब बालेन शाह ने भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात नहीं की थी, लेकिन अब उन्होंने यूटर्न लिया है। शाह ने अपने भारत दौरे से पहले विक्रम मिसरी से मुलाकात की है। बालेन शाह इसी महीने भारत के दौरे पर आने वाले हैं, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी और कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात की और द्विपक्षीय हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विदेश सचिव मिसरी की नेपाल यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री शाह की आगामी भारत यात्रा पर चर्चा करना है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने कहा क...