नेपाल के पानी से उफनाई सरयू, राप्ती भी चढ़ी
देवरिया, सितम्बर 28 -- बरहज(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। नेपाल द्वारा शारदा और गिरिजा बैराज से पानी छोड़ने तथा प्रदेश में हुई भारी बारिश के चलते जनपद की सभी नदियां उफना गई है। अचानक आए उफान के चलते सरयू इस सीजन में पांचवी बार खतरे का निशान पार कर गई है। राप्ती के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी दिख रही है। सरयू दियारा में भीषण कटान कर रही है। नदी का रुख देख तटवर्ती गावों के लोग सहम गए है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को एलर्ट कर दिया है। बरहज में थाना घाट पर बने मापक पर सोमवार को सरयू का जलस्तर 67.30 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान से 66.50 से 80 सेमी अधिक है। 12 घण्टे में 60 सेमी पानी बढ़ा है। जलस्तर में वृद्धि होने से सरयू का पानी घाट की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। पानी दियारा के निचले इलाक़ों में भी फैलने लगा लगा है। इससे एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.