महाराजगंज, मार्च 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल की नवलपरासी पुलिस ने नशीली दवाओं के एक संगठित तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हजारों एम्पुल नशीले इंजेक्शन व एक भारतीय नंबर की बाइक बरामद हुई है। इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय ड्रग तस्करों में हड़कंप मच गया है।जिला प्रहरी कार्यालय नवलपरासी बर्दघाट सुस्ता पश्चिम की टीम को सूचना मिली थी कि सीमा पार से नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप सप्लाई होने वाली है। विशेष टीम ने पश्चिम से पूर्व की ओर जा रही महराजगंज जिले के एआरटीओ नंबर की एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली। बाइक चला रहे सुनील कुमार यादव (26) व पीछे बैठे जितेंद्र जायसवाल (35) की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में बुप्रेनॉर्फिन, डाइजिपाम और फेर्नागन जैसे प्रतिबंधित नशीले इंजेक्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.