नेपाल के देवघाट में 6.27 लाख क्यूसेक पार गंडक, बैराज से 4.16 लाख पानी छोड़े जाने के बाद तराई में हाहाकार
महाराजगंज, सितम्बर 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों और तराई में हो रही अतिवृष्टि के कारण गंडक नदी ने अत्यंत विकराल रूप धारण कर लिया है। नेपाल के देवघाट मॉनिटरिंग स्टेशन पर रविवार सुबह 9:15 बजे जलस्तर 11.34 मीटर दर्ज किया गया, जिसके अनुसार नदी का डिस्चार्ज 6लाख 27हजार 200 क्यूसेक के स्तर को पार कर गया। देवघाट में जलप्रवाह का रुख लगातार बढ़त पर होने से भारतीय क्षेत्र की तराई में स्थिति भयावह होती जा रही है। इसका सीधा असर वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज पर पड़ रहा है, जहां से रविवार सुबह छह बजे के 4 लाख क्यूसेक की तुलना में सुबह 10 बजे डिस्चार्ज बढ़कर 4.16 लाख क्यूसेक पहुंच गया है। बैराज पर बढ़ते जलदाब को देखते हुए सभी फाटकों को खोलकर फ्री-फ्लो मोड में पानी का निकास किया जा रहा है, जबकि कटान और संरचनात्मक क्षति को रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.