नेपाल के त्रिपुरा सुंदरी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
पिथौरागढ़, जुलाई 23 -- सुरेंद्र आर्या, झूलाघाट। नेपाल के प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा। इस मेले में मुख्य जात के मंदिर पहुंचते ही मां त्रिपुरा देवी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मेले में भारत-नेपाल के हजारों लोगों ने पहुंचकर मां त्रिपुरा के दर्शन किए और समृद्धि का आशीष मांगा। यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल नेपाल के बैतडी में मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में मेले को लेकर पूरी रात जागरण के बाद गुरुवार सुबह से ही लोगों ने मां की पूजा-अर्चना की। दूर-दूर के गांवों से लोग ध्वज पताका लहराते हुए उल्लास से मां के दरबार में पहुंचते रहे। मंदिर में दर्शन के लिए दोनों देशों के भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह करीब 9 बजे ढ़ोल नगाड़ों के साथ मां की जयकारों के बीच मां त्रिपुरा देवी का डोला कापड़ी गांव के लिए रवाना हुआ। डोले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.