कुशीनगर, अगस्त 29 -- कुशीनगर। नेपाल में आई त्रासदी के बाद नारायणी नदी में मिल रहे शव तथा अन्य सामानों को लेकर प्रशासन अलर्ट है। संबंधित थाने की पुलिस ने वाकायदा इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तय कर नदी की निगरानी शुरू कर दिया है। खड्डा थाना क्षेत्र में मिले 3 शव तथा बरवापट्टी थाना क्षेत्र में मिले दो अज्ञात शव के बाद संबंधित थाने की पुलिस ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर नदी की धारा पर निगरानी शुरू कर दी है। अमवा खास तटबंध के लक्ष्मीपुर स्पर के निकट शुक्रवार की शाम में मिले लगभग 35 वर्षीय दो पुरुषों के अज्ञात शव निकाले गए। दोनों शव पीएम के लिए भेजे गए हैं। यह भी पढ़ें- गंडक नदी में फिर बढा डिस्चार्ज, छितौनी बांध के संवेदनशील प्वाइंटों पर खतरा इस संबंध में थानाध्यक्ष बरवापट्टी उपेंद्र कुमार ने बताया कि सवा दस किमी लंबे अमवा तटबंध का अधिक...