नेपाल के तिनाऊ नदी में डूबने से दो युवकों की मौत
संतकबीरनगर, मार्च 24 -- मेंहदावल/बखिरा, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल घूमने गए दोस्तों की एक टोली पर दर्दनाक हादसा टूट पड़ा। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे बुढ़वल के पास तिनाऊ नदी के एक झरने में नहाने के दौरान तेज बहाव में फंसकर मेंहदावल व बखिरा के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मेंहदावल कस्बे के निवासी अमान अंसारी तथा बखिरा थाना क्षेत्र के नाऊ टोला निवासी फरहान सलमानी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने साथियों के साथ घूमने नेपाल गए थे। इसी दौरान वे तिनाऊ नदी के झरने पर पहुंच गए और तेज बहाव के बावजूद स्नान करने लगे। अचानक पानी का दबाव बढ़ने से दोनों गहराई में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर नेपाल पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.