मधुबनी, फरवरी 28 -- हरलाखी,एक संवाददाता। नेपाल जेल से फरार एक अपराधी को मादक पदार्थ, देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ पुलिस व एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी नेपाल के जलेश्वर जेल से भागा हुआ बैंक डकैती का आरोपी बताया जा रहा है। उसके पास से 4.422 किलोग्राम गांजा, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। हरलाखी थाना के एसएचओ रंजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जलेश्वर जेल से बैंक डकैती के आरोप में फरार एक अपराधी नेपाल से दिधिया गांव के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाला है। सूचना के अनुसार वह बाइक पर मादक पदार्थ और हथियार लेकर आ रहा था और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता था।पिपरौन एसएसबी कैंप के इंचार्ज ऋषिकेश कुमार को अपने बल के साथ दिधिया बॉर्डर पहुंचने का आग्रह किया गया। बीडीओ को भी सूचित किया गया। पुलिस और एसएसबी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.