नई दिल्ली, मार्च 17 -- नेपाल के मोरंग जिले में स्थित मनमोहन टेक्निकल इंस्टीट्यूट में एक घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा है। बीते दिनों कॉलेज की लाइब्रेरी में जगह खाली करने के लिए पुरानी किताबों को जलाया गया, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की लिखी किताब 'द गवर्नेंस ऑफ चाइना' की कई प्रतियां शामिल थीं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, ये किताबें वर्षों से अनुपयोगी पड़ी थीं और भंडारण की कमी के कारण इन्हें जलाने का फैसला लिया गया। यह काम जूनियर स्टाफ की ओर से किया गया। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया। यह भी पढ़ें- पाक की कंगाली फिर उजागर, खर्च कटौती के बीच रद्द करना पड़ा सैन्य परेड समारोह चीनी दूतावास ने इस घटना पर गंभीर आपत्ति जताई और काठमांडू में स्थित नेपाली विदेश मंत्रालय के माध्यम से...