दुमका, मई 8 -- नेपाल के आदिवासियों को हूल दिवस पदयात्रा का निमंत्रण दुमका, प्रतिनिधि।गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल बैसी के सदस्य डा. ए.एम. सौरेन, डॉ. जी. हांसदा, आर.सी.एल. मराडी, शिवानंद सोरेन और स्टीफन टुडू ने नेपाल का दौरा किया। दौरे का मुख्य उद्देश्य नेपाल के संताल आदिवासी भाइयों को हूल दिवस के अवसर पर दुमका से भोगनाडीह तक आयोजित होने वाली पदयात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण देना था। नेपाल संताल आदिवासी उत्थान संघ द्वारा आयोजित भव्य स्वागत समारोह में हूल बैसी के सदस्यों का पारंपरिक वेशभूषा एवं गीत-संगीत से स्वागत किया गया। समारोह में नेपाल के विभिन्न संताल आदिवासी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों आदिवासी युवक-युवतियां उपस्थित थीं।कार्यक्रम में प्रसिद्ध संताली गायक स्टीफन टुडू ने अपने गीत से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। हूल बैसी ...