महाराजगंज, मई 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक कथा वाचक के साथ नेपाल के नवलपरासी में आयोजित भागवत कथा में सहायक के रूप में गया एक युवक कथा के दौरान वहां एक नेपाली युवती के संपर्क में आ गया। कथा के दिनों में दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और युवक युवती को लेकर परतावल आ गया। मामले की जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने नेपाल से भारत आकर 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को परतावल चौकी ले आई, जहां दोनों पक्षों के परिजनों को भी बुलाया गया। चौकी पर काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों परिवारों के बीच सुलह समझौता हो गया। दोनों पक्ष भविष्य में युवक-युवती की शादी कराने पर सहमत हो गए। इसके बाद परतावल पुलिस ने युवती को नेपाल से आई उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। नेपाल से आई उसकी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.