विकासनगर, अगस्त 28 -- नेपाल में आई भीषण त्रासदी से हुई जनहानि पर पछुआ दून विकास मंच ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मंच पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हरबर्टपुर स्थित कार्यालय पर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि नेपाल भारत का मित्र और पड़ोसी देश है। ऐसे कठिन समय में भारत के लोगों का नेपाल के साथ खड़ा होना मानवीय और सामाजिक दायित्व है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार नेपाल में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मदद करें, ताकि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता मिल सके और उनका मनोबल बढ़ाया जा सके। यह भी पढ़ें- जब अफसर शहरों की प्लानिंग...