नेपाल की बारिश ने बढ़ाई बिहार की टेंशन, महानंदा नदी खतरे के निशान के पार; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द
नई दिल्ली, जून 21 -- Bihar Flood Alert: नेपाल बिहार के सीमांचल जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश ने सूबे में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर कर दी है। महानंदा और कोसी सहित अन्य सहायक नदियों के उफान पर आने से पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और सुपौल जिलों में रहने वाली बड़ी आबादी पर आफत मंडराने लगी है। ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, पूर्णिया जिले के डेंगराह और कटिहार में शनिवार को महानंदा नदी खतरे के निशान के ऊपर बहने लगी है। नदी के इस रौद्र रूप के कारण बायसी अनुमंडल क्षेत्र के निचले इलाकों और दीयारा के खेतों में बाढ़ का पानी बहुत तेजी से फैलने लगा है, जिससे सीमावर्ती इलाकों के ग्रामीण पूरी तरह सहमे हुए हैं। स्थिति को भांपते हुए जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं और संवेदनशील तटबंधों पर चौबीसों घंटे विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है।24 घंटे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.