लखनऊ, अगस्त 29 -- Balia News: नेपाल में बाढ़ की तबाही ने यूपी तक को झकझोर दिया है। नेपाल से सटे इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों में बाढ़ को लेकर दहशत फैल गई है। हालांकि यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बाढ़ को लेकर अपडेट दिया है। स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को दावा किया है कि नेपाल की जल त्रासदी से राज्य में कोई खतरा नहीं है, फिर भी हर पल सरकार लोग सतर्क है। जल शक्ति मंत्री सिंह ने शनिवार को नेपाल की जल त्रासदी से जुड़े सवाल के जवाब में कहा, कि नेपाल की जल त्रासदी से उत्तर प्रदेश में कोई खतरा नहीं है, फिर भी हर पल हम लोग सतर्क हैं।' उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ 2017 में मुख्यमंत्री बने, तब से वह दिन-रात बाढ़ की समस्या से जूझने में लगे हैं ताकि किसी प्रकार राज्य में कोई कठिनाई न आए। उन्होंने कहा कि 201...