नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अजीब मछलियां, खाने से बीमार पड़ने का खतरा; जानें लक्षण
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नेपाल से आ रहे बाढ़ के पानी के साथ बिहार के सीमावर्ती इलाकों में आई विचित्र और अज्ञात प्रजाति की मछलियों को खाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। स्थिति को देखते हुए बगहा की अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) चांदनी कुमारी और बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने जनहित में एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बाढ़ के पानी में बहकर आईं अनजान या संदिग्ध दिखने वाली मछलियों को न पकड़ें, न खरीदें-बेचें और न ही उनका सेवन करें।बाढ़ के पानी में अचानक क्यों दिख रही हैं ऐसी मछलियां? मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने साफ किया। बाढ़ के तेज बहाव में मछलियां अपने मूल जलाशयों (तालाबों, झीलों और नदियों) से बहकर नए क्षेत्रों में पहुंच जाती हैं। इस दौरान मछलियां गंदे नालों, सड़े-गले पदार्थों और मृत मवेशियों के संपर्क में आती है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.