छपरा, अगस्त 26 -- नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के बाद गंडक नदी में संभावित जलस्तर वृद्धि को देखते हुए सारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यालय से मिले अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। फिलहाल गंडक समेत जिले से होकर गुजरने वाली प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं, लेकिन नेपाल के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश और वहां से पानी छोड़े जाने की आशंका को देखते हुए अगले 24 घंटे को प्रशासन ने बेहद महत्वपूर्ण माना है। संभावित स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी तत्परता के साथ लगातार निगरानी रखने और किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बुधवार को डीएम...