नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने मजबूती के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनी बात को रखा है। हाल में भयंकर बाढ़ से पीड़ित रहे नेपाल ने दुनियाभर के देशों से कहा कि आज नेपाल और हिमालयी देश ऐसे मौसम की मार झेल रहे हैं, जिसे उन्होंने गर्म भी नहीं किया। इसके अलावा वह ऐसे युद्धों के असर का भी सामना कर रहे हैं, जिसे उन्होंने शुरू नहीं किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक ऐसी दुनिया बनाई गई है, जहां पर हथियारों की सप्लाई चैन मजबूती के साथ चल रही है, लेकिन खाने-पीने की सप्लाई चैन टूटी हुई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधन करने वाले इस साल के सबसे युवा नेता बने नेपाली प्रधानमंत्री ने हाल में आई बाढ़ की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह तबाही एक स्थानीय त्रासदी नहीं थी। यह पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी थी और आज वह...