सिद्धार्थ, जुलाई 10 -- ककरहवा, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल राष्ट्र से उदगम होकर भारत-नेपाल बार्डर गांव क्षेत्र के लीलाडिहवा गांव से सटे सौ मीटर पूरब बहने वाली कूड़ा नदी ऊफान पर आ गई है। नेपाल की पहाड़ियों पर हुई बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अब भी बढ़त जारी है। कूड़ा नदी हर वर्ष खतरे के निशान से ऊपर बह कर खूब तबाही मचाती है। नेपाल की पहाड़ियों पर बारिश होने के बाद से बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। गुरुवार को अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोगों में बाढ़ आने की दहशत समा गई है। प्रधान श्रीपति व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बाढ़ राहत चौकी स्थापित कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- वाल्मीकि नगर वराज से गंडक नदी में छोड़ा गया 93 हजार क्यूसेक पानी यह भी पढ़ें- Balrampur News: अधूरी सफाई ने डुबोया इटैहिया, पहाड़ी नाले ...