नेपाल की नई सीमा शुल्क नीति से सीमावर्ती बाजारों में कारोबार ठप
सुपौल, अप्रैल 22 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि नेपाल सरकार की नई भंसार (सीमा शुल्क) नीति ने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को गहरा झटका दिया है। इस नीति के तहत अब 100 नेपाली रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर पांच प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक शुल्क सख्ती से वसूला जा रहा है। इसका सीधा असर सीमावर्ती भारतीय बाजारों और नेपाली उपभोक्ताओं पर पड़ा है, जिससे दोनों ओर छोटे व्यापारियों और आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कारोबार पर भी व्यपाक असर पड़ा है।सीमावर्ती बाजारों में बिक्री पर असरसुपौल जिले के नेपाल सीमा से सटे बाजारों में इस नई नीति का असर साफ दिखाई दे रहा है। कुनौली, भीमनगर,वीरपुर सहित अन्य सीमावर्ती बाजारों में दुकानों की बिक्री 25 से 35 प्रतिशत तक घट गई है। वहीं बिहार के मधुबनी,लौकही, जयनगर जैसे बाजारों में यह गिरावट 50 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.