बोकारो, अगस्त 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नेपाल में हालिया प्राकृतिक त्रासदी से सबक लेते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने गुरुवार को जिलेवासियों से प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ का खामियाजा अंततः मानव समाज को ही भुगतना पड़ता है। विकास के साथ पर्यावरण और प्राकृतिक संरचनाओं का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ के बाद नैनीताल प्रशासन अलर्टनदी बेड निर्माण पर रोक उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले से गुजरने वाली गरगा और दामोदर नदियों के रिवर बेड में किसी भी प्रकार के कंक्रीट निर्माण की अनुमति नहीं दी जाए। नदी के प्राकृतिक प्रवाह क्षेत्र को हर हाल में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिवर बेड में किसी रैयत की निजी भूमि होने पर भी...