बलिया, सितम्बर 1 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल में आई जलप्लावन की त्रासदी के बाद से सहतवार थाना क्षेत्र के बेऊर गांव निवासी 25 वर्षीय गोविंद भारती भी लापता है। नेपाल के रसुआ स्थित एंड्रिड हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में वेल्डर के पद पर कार्यरत गोविंद से 26 अगस्त की सुबह बातचीत के बाद परिजनों का संपर्क नहीं हो सका है। उनका मोबाइल भी लगातार बंद बता रहा है। बेटे की खोज-खबर नहीं मिलने से पिता सुमेर, मां चिंता और पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- नेपाल की बाढ़ में देवरिया के पति-पत्नी समेत 3 की मौत, रंगकर्मी का NRI दामाद लापतागोविंद का पारिवारिक जीवन सुमेर राम के सबसे बड़े पुत्र गोविंद की शादी इसी वर्ष एक मई को बैरिया क्षेत्र के सुरेमनपुर के पास मधुबनी गांव निवासी प्रियंका भारती से हुई थी। शादी के करीब एक म...