महाराजगंज, मार्च 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के पाल्पा जिले में तिनाउ नदी में रविवार को डूबे संतकबीरनगर जिले के दोनों किशोरों के शव सोमवार को बरामद हो गए। पहले अमान, फिर कुछ देर बाद फरहान का भी शव मिल गया। नेपाल पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई। यह घटना तिनाउ गाउंपालिका-3 स्थित जलविद्युत बांध क्षेत्र की है। संतकबीरनगर के मेंहदावल के ठाकुरद्वार नगर पंचायत से सात दोस्तों का एक समूह रविवार को पाल्पा घूमने नेपाल आया था। सभी युवक नदी के बांध क्षेत्र में नहाने लगे, तभी अचानक तेज बहाव व गहराई की चपेट में आने से अमान अंसारी व फरहान अंसारी डूबकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।100 मीटर दूर मिला अमान का शवसोमवार सुबह घटनास्थल से करीब 100 मीटर नीचे 17 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.