नेपाल की तराई में बारिश से उफान पर नदियां, तैयबपुर में महानंदा खतरे के निशान से ऊपर
पूर्णिया, जून 19 -- बायसी, एक संवाददाता। नेपाल की तराई क्षेत्र एवं सीमांचल के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही बारिश का असर अब नदियों के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। महानंदा, कनकाई और परमान नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, जबकि कनकाई और परमान नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। प्रशासन द्वारा सभी नदियों के जलस्तर और संभावित कटाव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी अमर कुमार ने बताया कि नेपाल की तराई एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण नदियों में जल प्रवाह बढ़ा है। उन्होंने बताया कि किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा नदी का खतरे का स्तर 66.000 मीटर निर्धारित है। गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.