मधुबनी, दिसम्बर 29 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। एमपीएल सीजन 9 के सुपर-12 चरण के चौथे मुकाबले में अजय-11 बैरिया (नेपाल) ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पुपरी (सीतामढ़ी) को 47 रनों से पराजित कर सुपर सिक्स में प्रवेश करने वाली चौथी टीम बनने का गौरव हासिल किया। आरएनजे कॉलेज मैदान, रामपुर, मधवापुर में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर अजय-11 बैरिया (नेपाल) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। राहुल रेमंड ने 47 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं राहुल किशोर (38 रन) और त्रिपुरारी नवाद (30 रन) ने टीम की पारी को मजबूती दी। ऋषभ ने 19 रनों का उपयोगी योगदान दिया।पुपरी की ओर से गेंदबाजी में मोनू और सुनील ने 2-2 विकेट झटके, जबकि हर्षित को 1 सफलता मिली। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुप...