नई दिल्ली, अगस्त 27 -- Nepal Flood: फ्लैश फ्लड से मची तबाही के बीच नेपाल के लिए भारत ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। एक अच्छा पड़ोसी देश होने के नाते भारत नेपाल की जमकर मदद कर रहा है। अब तक नेपाल को 47.5 टन राहत सामग्री भेज चुका है। दो एयरक्राफ्ट्स से काठमांडू मदद भेजी गई है और लगातार सहायता जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने जो मदद दी है, मानवीय मदद के साथ दो एयरक्राफ्ट काठमांडू भेजे गए हैं... हवाई जहाज से दो डिपार्चर में कुल आठ टन दवाइयां और एक टन खाने का सामान, भारत ने नेपाल के चल रहे बचाव और राहत ऑपरेशन में मदद के लिए 47.5 टन इमरजेंसी सप्लाई भेजी है।" विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद विदेश मंत्रालय (MEA) के अधिकारियों और काठमांडू और बीजिंग में भारतीय राजदूतों के साथ एक रिव्य...