प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज। नेपाल का एक युवक ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर अकलेश सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह के पास रंजीत महतो को गिरफ्तार किया गया। मूलत: नेपाल के रंजीत ने गोरखपुर में अपना ठिकाना बनाया था। वह ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करता था। उसके पास से एक यात्री का चोरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। यात्री ने जीआरपी थाने में चोरी की रिपेार्ट दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.