महाराजगंज, मार्च 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के नारायणघाट से काठमांडू जाने वाले मुख्य राजमार्ग के मुगलिन-नागढूगा सड़क मंगलवार से गुरुवार तक रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक बंद रहेगी। चितवन जिले के इच्छकामना ग्रामीण नगरपालिका-4 के घोपटेभीर में सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए सड़क को बंद करने का निर्णय लिया गया है।सड़क परियोजना के तहत आवश्यक वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों को रोकने का निर्णय लिया गया है। सड़क परियोजना के संचालक ने बार-बार यातायात बंद होने के कारण यात्रा में होने वाली कठिनाइयों का हवाला देते हुए आवश्यक वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों को रोकने का निर्णय लिया है। सड़क खंड के सूचना अधिकारी सचिन मिश्रा ने बताया सड़क मरम्मत के कारण यह निर्णय लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...