कानपुर, जनवरी 6 -- चकेरी। क्राइम ब्रांच और बिधनू पुलिस की संयुक्त टीम ने चार किलो चरस के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये आरोपित नेपाल और बिहार से चरस लाकर शहर समेत आसपास के जिलों में लाकर बेचते थे। आरोपितों के पास से करीब 10 लाख कीमत की चार किलो चरस बरामद की। मामले का खुलासा कर डीसीपी क्राइम अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम तस्करों से चरस खरीदने वालों की तलाश में जुटी थी। वहीं, मादक पदार्थों की बिक्री की शिकायतें आ रही थीं। इस पर क्राइम ब्रांच और बिधनू की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात जानकारी के अनुसार बिधनू थानाक्षेत्र के मेन रोड से करीब 100 मीटर मटियारा गांव को जाने वाले रास्ते पर दो संदिग्ध खड़े दिखे। पुलिस ने पूछताछ कर बैग की तलाशी ली, जिसमें चार किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.