नेपाल आपदा राहत के लिए गोर्खाली सुधार सभा ने जुटाए 44,600 रुपये
विकासनगर, सितम्बर 6 -- नेपाल में आई आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली सुधार सभा शाखा विकासनगर की ओर से रविवार को राहत राशि जुटाई गई। राजावाला-बाड़वाला निवासी दल बहादुर शाही एवं उनकी धर्मपत्नी पार्वती शाही ने 17,422 रुपये की राशि शाखा में जमा की। शाखा अध्यक्ष जोगिंदर शाह ने बताया कि अब तक विभिन्न माध्यमों से कुल 44600 रुपये की राहत राशि जमा हो चुकी है। इसमें हरिपुर व्यास नहरी टीम द्वारा 16078 रुपये, केशव राना ने व्यक्तिगत रूप से 10000 रुपये, संदीप क्षेत्री ने 1100 रुपये तथा पार्वती शाही द्वारा एकत्रित 17422 रुपये शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए अन्य टीमें भी अपने स्तर पर राहत सहयोग जुटा रही हैं। यह भी पढ़ें- विकासनगर में नेपाल आपदा राहत के लिए गोर्खाली सुधार सभा 44,600 रुपये जमा किए गोर्खाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.