देहरादून, सितम्बर 28 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में प्रभावित पीड़ितों की सहायता के लिए गोर्खाली सुधार सभा की चार शाखा समेत दो अन्य संगठनों ने धनराशि एकत्र कर गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष को सौंपी है।कौलागढ़ शाखा अध्यक्ष सुशील भण्डारी और उनकी टीम ने एक लाख नौ हजार चार सौ एक रूपये, शिव मन्दिर समिति ठाकुरपुर ने छप्पन हजार एक सौ बावन रूपये, भगवानपुर शाखा अध्यक्ष सीबी गुरूंग और उनकी टीम ने पैसठ हजार रूपये, देहरादून लिम्बु एसोसिएशन अध्यक्ष डीबी लिम्बु एवं उनके सहयोगियों ने एक लाख बासठ हजार आठ सौ पंद्रह रूपये, किरात राई स‍ंस्था अध्यक्ष इंद्रा राई और उनकी टीम ने साठ हजार एक सौ रूपये, रामगढ़ शाखा अध्यक्ष हरि प्रसाद थापा और उनकी टीम ने एक लाख तेरह हजार चार सौ इकसठ रूपये सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा...