मुजफ्फर नगर, सितम्बर 8 -- उप्र उद्योग व्यापार संगठन की नमकीन एसोसिएशन ने नेपाल आपदा के पीड़ितों के लिए राहत सामग्री नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को सौंपी है। यह राहत सामग्री बुधवार को एक विशेष वाहन के जरिए नेपाल भेजी जाएगी। कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन वर्मा ने की। मौके पर तरुण मित्तल, विजय प्रताप सिंह, सुनील तायल, कुलदीप मित्तल, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नेपाल आपदा के मृतकों की आत्मशांति की प्रार्थना की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...