नेपाल आपदा पीड़ितों की सहायता को दवा व्यापारियों ने दी दवा
गोरखपुर, सितम्बर 17 -- गोरखपुर। नेपाल में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए भालोटिया मार्केट के दवा व्यापारियों ने हाथ आगे बढ़ाया है। दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ दूबे ने कहा कि आपदा की कोई सीमा नहीं होती और मानवता किसी सीमा की मोहताज नहीं होती। नेपाल में हमारे भाई-बहन प्राकृतिक आपदा के कारण कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में उनके साथ खड़ा होना केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि हमारा मानवीय दायित्व भी है। समय पर पहुंची एक आवश्यक दवा किसी पीड़ित व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी राहत और जीवनरक्षक सहायता बन सकती है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए दवा विक्रेता समिति के दवा व्यवसायियों ने अपनी क्षमता के अनुसार नेपाल के आपदा पीड़ितों के लिए आवश्यक दवाओं का सहयोग किया है। यह भी पढ़ें- नेपाल त्रासदी के पीड़ितों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.