रिषिकेष, सितम्बर 4 -- नेपाल में आयी प्राकृति आपदा में मृत लोगों आत्मशांति के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौन रख मृतकों को श्रद्धांजलि दी। छिद्दरवाला में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि नेपाल में हुई यह त्रासदी अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। इस कठिन घड़ी में हर भारतीय और प्रत्येक संवेदनशील व्यक्ति की भावनाएं नेपाल के लोगों के साथ हैं। मानवता के नाते हम सभी का कर्तव्य है कि दुख की इस घड़ी में नेपाल के साथ मजबूती से खड़े रहें और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करें। यह भी पढ़ें- हमने मुआवजा नहीं मांगा; नेपाल बोला- भूकंप की तरह बाढ़ में भी भारत से मदद की उम्मीदें यह भी पढ़ें- नेपाल में जो नहीं म...