नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- नेपाल त्रासदी को कई दिन बीत गए हैं, लेकिन अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बड़ी संख्या में लोगों को बचाया जा चुका है। हालांकि, इस हादसे में अब तक 1287 लोगों की जान चली गई है और चार हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। आपदा आने से ठीक पहले इंजीनियरों ने एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था, जो अब बचाव दल को टनों कीचड़, पत्थरों और मलबे के नीचे दबी सुरंगों में रास्ता खोजने में मदद कर रहा है। इस ग्रुप में 500 से ज्यादा सदस्य हैं, जिनमें इंजीनियर, हाइड्रोपावर के पुराने कर्मचारी, सरकारी अधिकारी और दूसरे एक्सपर्ट शामिल हैं। अब जब खोजी टीमें रेस्क्यू अभियान चला रही हैं, तो इंजीनियरों का यह वॉट्सऐप ग्रुप एक लाइफलाइन बनकर उभरा है और बचाव दल को दबे हुए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स के बारे में जरूरी जानकारी दे रहा है। पिछले हफ्ते जब बचाव दल चीनी बॉर्ड...