मुंगेर, मई 6 -- जोगबनी से बरूण मिश्रा जोगबनी। नेपाल के मोरंग जिले के सुंदरहरैंचा नगरपालिका वार्ड 7 स्थित पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। वहीं इस हादसे से दो अन्य युवक घायल हो गये। घटना उस वक्त हुई जब ट्रक मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रहा था। मृतक अनीश बूढ़ाथोकी धनकुटा का रहने वाला था। मोटरसाइकिल पर पीछे सवार घायलों में सुंदरहरैंचा-07 मोरंग जिले के निवासी 19 वर्षीय आशीष बीके और 18 वर्षीय हरि बहादुर बी.के. शामिल हैं। घायलों का इलाज बिराटनगर के नोबेल अस्पताल में चल रहा है। यह जानकारी मोरंग जिला पुलिस कार्यालय ने देते हुए बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंपा गया है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.