मधुबनी, फरवरी 19 -- जयनगर,एक संवाददाता। जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव अनिल बैरोलिया, मुख्य सचिव पवन यादव ने रेल एसपी वीणा कुमारी से शिष्टाचार मुलाकात की। तथा एसपी को जयनगर स्टेशन पर पिक एंड ड्राप का मामला पर संवेदक द्वारा अवैध वसूली तथा नेपाली स्टेशन पर आम यात्रियों से कथित तौर पर कस्टम का आदमी बताकर अवैध वसूली पर रोक थाम की मांग की है। साथ ही जयनगर भारतीय व नेपाली स्टेशन पर असमाजिक अवैध गतिविधियों से अवगत कराया गया। मालूम की पिछले सप्ताह पूर्व स्टेशन मुख्य द्वार समीप यानि जीआरपी थाने से सौ गज दूरी पर मोबाइल व्यापारी भरत कुमार के दुकान पर चोरी की घटना हुयी थी। एसपी ने अवैध गतिविधियों तथा क्राईम कंट्रोल पर नियंत्रण को ले जीआरपी थानेदार को निर्देशित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...