नेपाली सिम, फर्जी दस्तावेज और करोड़ों के ट्रांजेक्शन से हवाला नेटवर्क के संकेत
बरेली, मई 14 -- आईपीएल सट्टेबाजी मामले में गिरफ्तार आरोपी ओमेंद्र से पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस को आरोपी के मोबाइल और बैंक खातों से करोड़ों रुपये के लेनदेन के संकेत मिले हैं। शुरुआती जांच में हवाला नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से बरामद आईफोन में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा उसके पास से नेपाल का मोबाइल सिम, पांच बैंक पासबुक, छह एटीएम कार्ड, तीन चेकबुक, दो आधार कार्ड और दो फर्जी पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी के बैंक खातों में प्रतिदिन 100 से अधिक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए जाते थे। अब तक दो बैंक खातों में करीब सात करोड़ रुपये के लेनदेन की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पांच लाख रुपये की रकम फ्रीज भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.