हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। नेपाल की नई सरकार भारत के खिलाफ कड़े रुख अख्तियार करने को लेकर चर्चाओं में है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की सांसद निशा डांगी ने भारतीय वाहनों के नेपाल में अनियंत्रित प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग संसद में उठाई है। दावा किया कि भारतीय गाड़ियों के बढ़ते वर्चस्व के कारण नेपाल का स्थानीय ट्रांसपोर्ट व्यवसाय चौपट होने की कगार पर है।सांसद निशा डांगी ने शुक्रवार को संसद में संबोधित करते हुए कहा कि नेपाल की सड़कों पर भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों की बढ़ती संख्या ने घरेलू परिवहन बाजार को संकट में डाल दिया है, जिससे स्थानीय व्यवसायियों के लिए जीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट और अन्य निजी व्यावसायिक कार्यों में भारतीय वाहनों के उपयोग को ...