चम्पावत, मार्च 11 -- मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए नेपाली श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं। मां पूर्णागिरि के दरबार में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस वजह से मेले में रौनक बनी हुई है। उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले में बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उत्तर प्रदेश के कई शहरों के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में दर्शन के लिए मां पूर्णागिरि धाम पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी की वजह से श्रद्धालु रात में और सुबह के समय अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेले में विभिन्न क्षेत्रों से तीर्थयात्री डोलों के साथ यात्रा कर रहे हैं। कई भक्त नंगे पांव मां के दर्शन को जा रहे हैं। डोले के साथ आए विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.