मधुबनी, मार्च 1 -- लौकही। होली पर्व को लेकर पुलिस का शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान जारी है। रविवार को लौकही,खुटौना तथा लौकहा थाना पुलिस ने अलग -अलग भारी मात्रा में नेपाली शराब और एक चार चक्का तथा तीन बाइक बरामद कर लिया। लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि एस एस बी के सहयोग से करियौत के निकट तीन बाइक सहित 324 लीटर शराब बरामद किया गया। मौके पर एक धंधेबाज को भी पकड़ लिया। धराये की पहचान ठाढ़ी के लाल बाबू के रूप में की गई है। इसी प्रकार खुटौना थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि 900 लीटर शराब से भरी गाड़ी को पकड़ लिया गया। मौके पर विशनपुर के दुर्गेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसी प्रकार लौकहा थाना पुलिस भी एस एस बी के सहयोग से पीलर संख्या 246 के निकट 177 बोतल शराब बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अलग -अलग प्राथमिकी दर्ज कर लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.