सीतामढ़ी, जनवरी 20 -- सुरसंड,। नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही शराब लदी पिकअप सोमवार की अहले सुबह सुरसंड लोहा पुल के निकट एनएच 227 के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसके बाद एसएसबी जवानों ने पिकअप पर लदे 99 सौ बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार एसएसबी जवानों को नेपाल से भारी मात्रा में शराब तस्करी कर सीमा सड़क सड़क से लाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार परएसएसबी के मुख्य आरक्षी वीरु कुमार के नेतृत्व में जवान रीमानंद बरिहा, प्रवेश कुमार, मनोज, विजय एवं मनीष कुमार राम व सुरसंड थाना के पीटीसी मुकेश व सशस्त्र बलों के सहयोग से संयुक्त नाका लगाया गया था। जवानों ने पिकअप को रुकने का ईशारा किया। लेकिन नहीं रोका गया। जवानों ने अपने वाहन से उसका पीछा करना शुरु किया। भागने के दौरान पिकअप सुरसंड लोहा पुल के निकट बेक...