बगहा, अप्रैल 5 -- मझौलिया। महोदीपुर पंचायत के बासड़ा से रविवार को पुलिस ने 101 पीस नेपाली शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में एक महिला धंधेबाज शबनम खातुन भी शामिल है।जिसे पुलिस को पूर्व से तलाश थी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज महोदीपुर के वरुण कुमार उर्फ अभिजीत कुमार रंजन है। इन दोनों के पास से 101 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जब्त किया गया है।दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मध् निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि दोनों धंधेबाजों को रबिबार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.