दरभंगा, अप्रैल 5 -- बेनीपुर। मद्य निषेध थाना बेनीपुर ने दो दिनों का विशेष अभियान चलाकर तीन तस्करों के साथ 18 लीटर नेपाली देसी एवं दो लीटर चुलाई शराब बरामद की है। सूत्रों के मुताबिक चार एवं पांच अप्रैल को मद्य निषेध थाना बेनीपुर क्षेत्र में जगह-जगह शराब तस्करों के अड्डे पर छापेमारी की गई। इस दौरान धेरुख एवं पोहद्दी में 18 लीटर नेपाली तथा दो लीटर चुलाई शराब बरामद की गयी। तस्कर वीणा देवी, गोलू सदा एवं बिंदे सहनी को गिरफ्तार किया गया। एसएचओ सिद्धार्थ के नेतृत्व में एसआई श्रीनिवास पटेल, एएसआई विनोद मिश्र, सतीश कुमार, अंजली कुमारी सहित सिपाही शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...