नेपाली शराब के साथ किशोर धराया
मधुबनी, सितम्बर 21 -- लदनियां। सीमा सुरक्षा बल की टीम ने भारत-नेपाल सीमा के पास कार्रवाई करते हुए 41 लीटर से अधिक नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ 13 वर्षीय एक किशोर को दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार, एसएसबी के मुख्य आरक्षी विपिन कुमार यादव को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा क्षेत्र से शराब की तस्करी होने वाली है। छापेमारी के दौरान टीम ने एक बाइक के साथ 13 वर्षीय लड़के को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 41.195 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में एसएसबी के मुख्य आरक्षी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: 17.58 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार बाइक जब्त पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.