पिथौरागढ़, जून 5 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सीमांत के देवत गांव में एक नेपाली युवक को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को 47 वर्षीय ललित कुमार देवत में एक मकान का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक कही से सांप ने आकर उन्हें डस लिया। घटना के बाद साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सागर चंद ने मरीज को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया चिकित्सकों की देखरेख में युवक का उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- नेपाली व्यक्ति को सांप ने डसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...