महाराजगंज, जुलाई 9 -- महराजगंज, नवीन विषेन। नगर पंचायत चौक कार्यालय के बाहर सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ पर खुदकुशी की नीयत से चढ़ी एक नेपाली महिला ने आधे घंटे तक पुलिस को हलकान रखा। नेपाल के विराटनगर की रहने वाली इस महिला को चौक पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन ने करीब आधे घंटे की सूझबूझ और धैर्यपूर्ण प्रयास के बाद सकुशल नीचे उतार लिया। पेड़ से उतारने के लिए क्रेन मंगाई गई। गुरुवार दोपहर हुई इस घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। तरह-तरह की बातें हो रही थीं। लोगों के मुताबकि महिला आर्केस्ट्रा में काम करती थी, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। यह भी पढ़ें- सुसाइड की नीयत से पेड़ पर चढ़ी; उतारने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी, नेपाली लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामारेस्क्यू प्रक्रिया रेस्क्यू के बाद पुलिस महिला को थाने ले गई, जहां उसे प...