नई दिल्ली, फरवरी 27 -- गुरुग्राम में नेपाली मूल की एक युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पीड़ित युवती कुरुक्षेत्र से अपनी एक सहेली से मिलने के लिए गुरुग्राम पहुंची थी, जहां ऑटो में सवार तीन युवकों ने उसकी लाचारी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 24 वर्षीय पीड़िता ने गुरुग्राम पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 23 फरवरी को कुरुक्षेत्र से गुरुग्राम के अशोक विहार में अपनी एक दोस्त से मिलने आई थी। हालांकि, वह जिस दोस्त से मिलने आई थी, वह वहां नहीं मिली। इससे वह काफी तनाव में आ गई। मानसिक परेशानी के चलते उसने शराब पी ली और वापस जाने के लिए एक ऑटो में सवार हो गई। उस ऑटो में तीन युवक पहले से बैठे हुए थे। यह भी पढ़ें- गर्ल...