संवाददाता, जनवरी 31 -- भारत-नेपाल सीमा से सटे यूपी के जिलों में पीढ़ियों से चले आ रहे रोटी-बेटी के रिश्ते आज एसआईआर प्रक्रियाओं के जाल में उलझते नजर आ रहे हैं। नेपाल से शादी कर भारत आई बहुएं, जिन्होंने यहां परिवार बसाया, बच्चे पाले और वर्षों से मतदान किया, अब विशेष गहन पुनरीक्षण के चलते अपनी नागरिकता व मताधिकार को लेकर असमंजस व भय में जी रही हैं। महराजगंज जनपद नेपाल से सटा है। दोनों देश के बीच बेटी-रोटी का संबंध है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के अलावा जिले के सभी क्षेत्र में नेपाली मूल की भारतीय दुल्हनें हैं। बिना पासपोर्ट-वीजा के मायके-ससुराल आना-जाना, आधार-राशन कार्ड बनवाना व मतदान करना इन महिलाओं के लिए सामान्य रहा है। लेकिन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे एसआईआर ने उनकी पहचान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- यूपी एसआईआर मे...