हरदोई, मई 15 -- हरपालपुर। एक विवाहिता ने गुरुवार की रात घर के अंदर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जुग्गापुरवा मजरा पलिया गांव निवासी अनंतराम की 23 वर्षीय पत्नी रामरति का शव गुरुवार रात घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका का मायका नेपाल देश में है। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। वह अपने पीछे दो मासूम बेटियां छोड़ गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात उसका पति काम के सिलसिले में दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में ही उसे इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह वापस गांव लौटा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शुक्रवार को उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि शव को प...