पूर्णिया, अप्रैल 30 -- पूर्णिया, धीरज। नेपाली बहू अब भारतीय बेटी बनकर रहेगी। भारतीय दूल्हे के साथ सात फेरे के सात साल पूरा कर चुकी नेपाली बहुओं को भारतीय नागरिकता मिलेगी। भारत में विवाह कर आने वाली नेपाली मूल की महिलाओं को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने में सहयोग के लिए पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने विशेष समिति बनाई है। इसके तहत प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर पंजीकरण में मदद की जाएगी, जिससे हजारों नेपाली बहु अब यहां भारतीय बेटी बनकर रहेंगी। सीमावर्ती इलाकों में रोटी-बेटी के इस रिश्ते को अब कानूनी जामा पहनाने के लिए प्रशासन खुद जनता के द्वार तक पहुंचेगा। बता दें कि इस पहल से भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों को प्रशासनिक स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। साथ ही एक डाटा बेस भी तैयार हो जायेगा कि नेपाल की कितनी बेटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.